नमस्कार दोस्तों आज हम चर्चा करने जा रहे हैं एलआईसी के प्लान LIC Aadhar Stambh 943 के बारे में। जिसका प्लान नंबर है 943
Table of Contents
LIC Aadhar Stambh 943 क्या है ?
- एलआईसी ने यह पॉलिसी मुख्य रूप से उन लोगों के लिए बनाई है जिनकी आमदनी कम है।
- इस पॉलिसी को लेने के लिए कोई भी मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं है।
- LIC Aadhar Stambh 943 को आप तीन लाख से ज्यादा के sum assured के लिए नहीं ले सकते।
- इस पॉलिसी को लेने के लिए मिनिमम sum assured ₹75,000 है।
- अगर आप इस पॉलिसी को एक लाख के sum assured की लेते हैं तो इस पॉलिसी को आप एक से ज्यादा भी ले सकते हैं, लेकिन सभी पॉलिसी का sum assured मिलाकर तीन लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए। जैसे कि आप चाहे तो 1-1 लाख के सम एश्योर्ड की तीन पॉलिसी ले सकते हैं।
- एलआईसी की बाकी सभी पॉलिसी की तरह LIC Aadhar Stambh 943 को भी आप जितने ज्यादा लंबे समय के लिए लेंगे उतना ही ज्यादा अमाउंट आपको मेचूरिटि पर मिलेगा।
- एलआईसी आधार स्तंभ में मेच्योरिटी अमाउंट बिल्कुल टैक्स फ्री होता है।
- अगर कोई 25 साल का व्यक्ति इस पॉलिसी को 20 साल के लिए लेता है और अगर वह तीन लाख का sum assured लेता है तो उसे महीने का लगभग ₹900 ही देना है और मेच्योरिटी पर उसको 4 लाख से ₹425000 के बीच में अमाउंट मिल जाएगा।
- साथ ही साथ अगर पॉलिसी होल्डर की 5 साल के अंदर मृत्यु होती है तो नॉमिनी को sum assured का अमाउंट यानी ₹3 लाख मिल जाएंगे और अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु 5 साल बाद होती है तो नॉमिनी को ₹3 लाख यानी कि sum assured प्लस बोनस भी मिलेगा। बोनस इस बात पर निर्भर करेगा कि पॉलिसी कितने साल चली है या मृत्यु कितने साल बाद हुई है।
LIC आधार स्तम्भ प्लान 943 के लिए पात्रता
पुरुष -यह पॉलिसी केवल पुरुषों के लिए ही उपलब्ध है। अगर आप पुरुष है तभी आप इसको ले सकते हैं।
महिलाओं के लिए आधार शिला प्लान -944
न्यूनतम उम्र – LIC Aadhar Stambh 943 को लेने के लिए कम से कम उम्र 8 वर्ष होनी चाहिए यानी कि 8 साल से कम उम्र का व्यक्ति इस पॉलिसी को नहीं ले सकता अगर आप की उम्र 8 वर्ष या उससे अधिक है तो आप इस पॉलिसी को ले सकते हैं।
अधिकतम उम्र – इस पॉलिसी को लेने के लिए अधिकतम उम्र 55 वर्ष दी गई है यानी कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति इस पॉलिसी को नहीं ले सकते।
पॉलिसी टर्म (Policy Term) – LIC Aadhar Stambh 943 को आप कम से कम 10 वर्षों के लिए ले सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा 20 वर्षों के लिए ले सकते हैं। आप चाहे तो इसके बीच में भी कितने सालों के लिए भी यह पॉलिसी ले सकते हैं, जैसे कि 12 साल 15 साल या 18 साल।
मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र – इस पालिसी में मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र 70 दी गई है। मतलब 50 वर्ष वाले व्यक्ति को 20 वर्ष के लिए ही यह प्लान दे सकते है। और यदि व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष है तो 15 वर्ष से अधिक की पॉलिसी नहीं दे सकते है। मतलब पॉलिसी होल्डर की उम्र और टर्म दोनों का प्लस करके 70 से जादा नहीं होना चाहिए। जेसे 50 साल की उम्र + 20 साल की पॉलिसी = 70
बीमित राशि (sum Assured) – इस पॉलिसी में कम से कम बीमित राशि (sum assured) 75,000 रूपये है और अधिकतम 3,00,000 रूपये तक ले सकते है।
LIC Aadhar Stambh 943 पॉलिसी कितनी ले सकते है ?
अगर कोई बीमाधारक एक से अधिक पॉलिसी लेना चाहता है तो वो ले सकता है लेकिन सभी पॉलिसी का sum Assured 3 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसका मतलब आप 1-1 लाख की तीन पॉलिसी भी दे सकते हैं।
LIC Aadhar Stambh 943 में कौन-कौन से राइडर्स हैं ?
दोस्तों राइडर्स का मतलब होता है बेनिफिट्स जो हम पॉलिसी लेते समय अपनी पॉलिसी में ऐड करवाते हैं। यह सब एक्स्ट्रा बेनिफिट होते हैं जो हमें अलग से ऐड करवाने होते हैं और जिन को ऐड करवाने के बाद हमारा प्रीमियम भी बढ़ जाता है।
एलआईसी आधार स्तंभ में हमें Accident Benefit Rider मिल जाता है जिसको लेने के बाद अगर बीमा धारक की मृत्यु एक्सीडेंट की वजह से होती है तो उसके नॉमिनी को डबल sum assured का भुगतान किया जाता है। अगर बीमा धारक की पॉलिसी 3 लाख की है तो एक्सीडेंट की वजह से मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को ₹ल लाख मिलेंगे।
इस पॉलिसी में एक बहुत ही जबरदस्त बेनिफिट और है जिसका नाम है Auto Cover जिसमें अगर पॉलिसी 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम चली हो और किसी भी कारण बीमा धारक प्रीमियम का भुगतान ना कर पा रहा हो तो भी अगले 3 महीने तक कवरेज कंटिन्यू रहती है।
लेकिन अगर बीमा धारक ने 5 वर्ष से अधिक प्रीमियम का भुगतान करने के बाद किसी कारणवश प्रीमियम भरना बंद कर दिया तो भी प्रीमियम ना भरने की डेट से अगले 2 साल तक Auto Cover बना रहता है।
LIC Aadhar Stambh 943 प्लान में लोन कब ले सकते है ?
अगर आपको लोन लेना है तो 3 वर्ष का प्रीमियम भुगतान करने के बाद आप इस पॉलिसी में लोन ले सकते हैं। लोन का अमाउंट इस बात पर निर्भर करता है कि पॉलिसी कितने साल चली है और उसकी सरेंडर वैल्यू क्या है।
LIC Aadhar Stambh 943 टैक्स बेनिफिट
इस पॉलिसी के अंतर्गत जो प्रीमियम का भुगतान होता है वह इनकम टैक्स सेक्शन 80c के अंदर exempted है।
इसी के साथ साथ डेथ बेनिफिट और मेच्योरिटी बेनिफिट भी बिल्कुल टैक्स फ्री है।
यहाँ पर हमने एक उदाहरण लिया है-
नाम | राकेश अग्रवाल |
उम्र | 50 वर्ष |
Sum Assured | 2.5लाख |
पॉलिसी टर्म | 20 वर्ष |
Premium Paying Term | 20 वर्ष |
यहाँ पर हमने राकेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति का उदाहरण लिया है जिनकी उम्र 50 साल है और उन्होने 2.5 लाख रुपए का बीमा लिया है । उनको यह पॉलिसी 20 साल के लिए मिली है जिसमे उन्हे 20 साल तक प्रीमियम जमा करवाना है।
पहले साल का प्रीमियम 4.5% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 11055 |
Half-Yearly | 5586 |
Quarterly | 2822 |
Monthly | 940 |
बाकी के साल का प्रीमियम 2.25% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 10817 |
Half-Yearly | 5465 |
Quarterly | 2761 |
Monthly | 920 |
Maturity Benefit After 20 Years
Sum Assured | 2.5 Lakh |
Loyalty Addition | 81,250 |
Maturity After 20 Years | 3,31,250 |
Total Premium Paid | 2,16,578 |
अब यहाँ हमे 20 साल बाद total 3,31,250 रुपए मिलेंगे।
इस टेबल में आप देख सकते है की बीमाधारक की डैथ पर किस उम्र में कितना पैसा मिलेगा ।
यह एक अनुमानित अमऔंट है। हो सकता है जब आप पॉलिसी ले तो यह अमौंट बादल भी जाए।

अगर आप इस पॉलिसी को और अच्छे से समजना चाहते है तो ये विडियो जरूर देखे –
LIC के अन्य प्लान्स भी देखे –
LIC Bima Jyoti Plan 860 Details in Hindi |LIC बीमा ज्योति प्लान 860 की हिंदी में जानकारी
LIC jeevan Lakshya Plan 933 Details in Hindi |LIC जीवन लक्ष्य प्लान 933 पूरी जानकारी
LIC Jeevan Umang Plan 945 Details in Hindi|LIC जीवन उमंग प्लान 945 की हिंदी में जानकारी
LIC Dhan Rekha Plan 863 Details in Hindi| एलआईसी धन रेखा प्लान 863 की हिंदी में जानकारी
LIC Single Premium Endowment Plan 917 | एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान 917
LIC Micro Bachat Plan 951 Details in Hindi|LIC माइक्रो बचता प्लान 951 की जानकारी हिंदी में।
LIC Bima Shree Plan 948 Details in Hindi|LIC बीमा श्री प्लान 948 की हिंदी में जानकारी
LIC New Jeevan Shanti Plan 858 Details in Hindi|LIC न्यू जीवन शान्ति प्लान 858 की हिंदी में जानकारी
LIC Jeevan Tarun Plan 934 Details in Hindi|LIC जीवन तरुण प्लान 934 की हिंदी में जानकारी
LIC Aadhar Shila Plan 944 Details in Hindi |LIC आधार शिला प्लान 944 की हिंदी में जानकारी
LIC Aadhar Stambh 943 943 Details in Hindi|LIC आधार स्तम्भ प्लान 943 की हिंदी में जानकारी
1 thought on “LIC Aadhar Stambh 943 Plan Details in Hindi | LIC आधार स्तम्भ 943 प्लान की हिंदी में जानकारी”