आज हम इस लेख में LIC Aadhar Stambh Plan 943 के बारे में चर्चा करेंगे। इस प्लान को भारतीय जीवन बीमा निगम ने खास रूप से उन लोगो के लिए बनाया है जिनकी इंकम कम होती है और वो बीमा भी खरीदना चाहते है। इस प्लान का टेबल नंबर 943 है पहले इस प्लान का टेबल नंबर 843 था जिसे बदल कर 943 कर दिया।
Table of Contents
LIC Aadhar Stambh Plan-943 क्या है ?
- आधार स्तम्भ प्लान एक नॉन लिंक्ड प्लान है जिसका मतलब यह प्लान मार्किट से जुड़ा हुआ नहीं है।
- यह एक रेगुलर प्रीमियम एंडोवमेंट प्लान है जिसका मतलब जितने वर्ष के लिए बीमाधारक बीमा लेता है उतने वर्ष के लिए रेगुलर प्रीमियम देना होता है।
- यह प्लान खास तौर पर पुरुष वर्ग के लिए बनाया गया है मतलब इस प्लान को पुरुष ही खरीद सकते है।
- यह प्लान बचत के साथ सुरक्षा भी प्रदान करता है।
- इस प्लान की खास बात यह है की इस प्लान में Loyalty Addition Bonus भी मैच्योरिटी के समय जोड़ा जाता है।
LIC आधार स्तम्भ प्लान 943 के लिए पात्रता
पुरुष वर्ग -यह पॉलिसी खास तौर पे पुरुषों के लिए बनायीं गयी है इस लिए प्लान को केवल पुरुष ही ले सकते है।
महिलाओं के लिए आधार शिला प्लान -944
न्यूनतम उम्र – इस पालिसी में कम से कम उम्र 8 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब यह है की यह पॉलिसी उस पॉलिसीधारक को दी जा सकती है जिसकी उम्र 8 वर्ष हो गयी हो।
अधिकतम उम्र – इस पॉलिसी के लिए अधिक से अधिक उम्र 55 वर्ष होनी चाहिए। मतलब 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को यह पालिसी नहीं दी जाती है।
पॉलिसी टर्म (Policy Term) – इस प्लान में पालिसी टर्म कम से कम 10 वर्ष है और अधिकतम 20 वर्ष है। मतलब इस प्लान को कोई भी व्यक्ति 10 वर्ष से कम और 20 वर्ष से ज्यादा नहीं ले सकते है।
मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र – इस पालिसी में मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र 70 होनी चाहिए। मतलब 50 वर्ष वाले व्यक्ति को 20 वर्ष के लिए यह प्लान दे सकते है। और यदि व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष है तो 15 वर्ष से अधिक की पॉलिसी नहीं दे सकते है। मतलब पॉलिसी होल्डर की उम्र और टर्म दोनों का प्लस करके 70 से जादा नहीं होना चाहिए। जेसे 50 साल की उम्र + 20 साल की पॉलिसी = 70।
बीमित राशि (sum Assured) – इस पॉलिसी में कम से कम बीमित राशि 75,000 रूपये है और अधिकतम 3,00,000 रूपये तक ले सकते है।
LIC आधार स्तम्भ पॉलिसी कितनी ले सकते है
अगर कोई बीमाधारक एक से अधिक पॉलिसी लेना चाहता है तो वो ले सकता है लेकिन सभी पॉलिसी का sum Assured 3 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
आधार स्तम्भ पॉलिसी में प्रीमियम पेमेंट मोड़
इस पालिसी के अंतर्गत प्रीमियम पेमेंट मोड़ 4 प्रकार से दिए गए है आप अपने सुविधा अनुसार कोई भी मोड़ चुन सकते है।
- Monthly
- Quarterly
- Half Yearly
- Yearly
LIC Aadhar Stambh Plan में Grace Period
यहाँ Grace Period से मतलब प्रीमियम भुगतान करने के लिए अतिरिक्त समय जो मिलता है और पॉलिसी के सभी कवरेज जारी रहते है। वह Grace period कहलाता है। Grace Period के दौरान अगर क्लेंम आता है तो LIC उसका भुगतान करेगी।
Grace Period इस बात पे निर्भर करता है की आपने प्रीमियम पेमेंट का कोनसा मोड़ लिया है।
अगर आपने Monthly मोड़ लिया है तो 15 दिन का Grace Period मिलता है।
अगर आपने Quarterly ,Half Yearly ,Yearly प्रीमियम पेमेंट मोड़ लिया है तो 30 दिन का Grace Period मिलता है।
LIC Aadhar Stambh Plan में टैक्स बेनिफिट
- Premium– इस पालिसी के लिए आप जो भी प्रीमियम का भुगतान करते है उसकी आप इनकम टैक्स के सेक्शन 80 C के तहत छूट मिलती है।
- Death/Maturity Benefit– इस पालिसी में डेथ बेनिफिटऔर मैच्योरिटी बेनिफिट का जो अमाउंट है इनकम टैक्स के सेक्शन 10 (10D) के तहत पूरी छूट मिलती है।
LIC आधार स्तम्भ पॉलिसी में सर्रेंडर पीरियड
आधार स्तम्भ प्लान के अंतर्गत पॉलिसी का 2 साल का प्रीमियम भुगतान करने के बाद आप पॉलिसी को सरैंडर करवा सकते है। लेकिन याद रहे पॉलिसी को सर्रेंडर करने पर नुकसान लग सकता है इसलिए सोच समझ कर ये निर्णय ले।
LIC Aadhar Stambh Plan में लोन सुविधा
इस पॉलिसी में लोन सुविधा 2 वर्ष का प्रीमियम भुगतान करने के बाद मिल जाती है। पॉलिसी अमाउंट इस बात पर निर्भर करता है की पॉलिसी कितने साल चली है और उसका सर्रेंडर वैल्यू क्या है।
- Inforce Policy के लिए लोन सरेंडर वैल्यू का 90% मिलता है।
- Paid-Up पॉलिसी के लिए लोन सरेंडर वैल्यू का 80% मिलता है।
LIC आधार स्तम्भ पॉलिसी में Revival
- पॉलिसी revival का मतलब है बंद पॉलिसी को वापस चालू करवाना । उदाहरण के लिए आपने कुछ वर्षो के लिए पॉलिसी के प्रीमियम भुगतान किया और बाद में भुगतान करना बंद कर दिया तो ऐसी पॉलिसी को रिवाइवल कब तक करवा सकते है।
- इस पॉलिसी के अंतर्गत 5 वर्ष का revival टाइम मिलता है जिसमे आप टोटल प्रीमियम और लेट फीस एक साथ जमा करवा के चालू करवा सकते है।
LIC Aadhaar Stambh benefits
- मैच्योरिटी लाभ
- मृत्यु लाभ
- लॉयल्टी एडिसन लाभ
- टैक्स बेनिफिट
- प्रीमियम भुगतान छूट
- रिवाइवल लाभ
यहाँ पर हमने एक उदाहरण लिया है-
नाम | राकेश अग्रवाल |
उम्र | 50 वर्ष |
Sum Assured | 2.5लाख |
पॉलिसी टर्म | 20 वर्ष |
Premium Paying Term | 20 वर्ष |
यहाँ पर हमने राकेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति का उदाहरण लिया है जिनकी उम्र 50 साल है और उन्होने 2.5 लाख रुपए का बीमा लिया है । उनको यह पॉलिसी 20 साल के लिए मिली है जिसमे उन्हे 20 साल तक प्रीमियम जमा करवाना है।
पहले साल का प्रीमियम 4.5% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 11055 |
Half-Yearly | 5586 |
Quarterly | 2822 |
Monthly | 940 |
बाकी के साल का प्रीमियम 2.25% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 10817 |
Half-Yearly | 5465 |
Quarterly | 2761 |
Monthly | 920 |
Maturity Benefit After 20 Years
Sum Assured | 2.5 Lakh |
Loyalty Addition | 81,250 |
Maturity After 20 Years | 3,31,250 |
Total Premium Paid | 2,16,578 |
अब यहाँ हमे 20 साल बाद total 3,31,250 रुपए मिलेंगे।
इस टेबल में आप देख सकते है की बीमाधारक की डैथ पर किस उम्र में कितना पैसा मिलेगा ।
यह एक अनुमानित अमऔंट है। हो सकता है जब आप पॉलिसी ले तो यह अमौंट बादल भी जाए।

अगर आप इस पॉलिसी को और अच्छे से समजना चाहते है तो ये विडियो जरूर देखे –
LIC के अन्य प्लान्स भी देखे –
LIC Bima Jyoti Plan 860 Details in Hindi |LIC बीमा ज्योति प्लान 860 की हिंदी में जानकारी
LIC jeevan Lakshya Plan 933 Details in Hindi |LIC जीवन लक्ष्य प्लान 933 पूरी जानकारी
LIC Jeevan Umang Plan 945 Details in Hindi|LIC जीवन उमंग प्लान 945 की हिंदी में जानकारी
LIC Dhan Rekha Plan 863 Details in Hindi| एलआईसी धन रेखा प्लान 863 की हिंदी में जानकारी
LIC Single Premium Endowment Plan 917 | एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान 917
LIC Micro Bachat Plan 951 Details in Hindi|LIC माइक्रो बचता प्लान 951 की जानकारी हिंदी में।
LIC Bima Shree Plan 948 Details in Hindi|LIC बीमा श्री प्लान 948 की हिंदी में जानकारी
LIC New Jeevan Shanti Plan 858 Details in Hindi|LIC न्यू जीवन शान्ति प्लान 858 की हिंदी में जानकारी
LIC Jeevan Tarun Plan 934 Details in Hindi|LIC जीवन तरुण प्लान 934 की हिंदी में जानकारी
LIC Aadhar Shila Plan 944 Details in Hindi |LIC आधार शिला प्लान 944 की हिंदी में जानकारी
LIC Aadhar Stambh Plan 943 Details in Hindi|LIC आधार स्तम्भ प्लान 943 की हिंदी में जानकारी