नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे LIC Bima Jyoti प्लान 860 के बारे में। आपको बता दें कि इस पॉलिसी को टैक्स सेविंग और गारंटीड रिटर्न के परपस से मार्केट में लाया गया है। साथ में इस पॉलिसी को ऐसे डिजाइन किया गया है कि आप चाहें तो इसे अपने नाम पर भी ले सकते हैं और अपने बच्चे के नाम पर भी ले सकते हैं। यदि आप टैक्स सेविंग के साथ एक गारंटीड रिटर्न देख रहे हैं तो आपके लिए यह एक बहुत ही बढ़िया पॉलिसी है। यह एक ऐसी पॉलिसी है जिससे आप अपने बच्चे के भविष्य की प्लानिंग भी कर सकते हैं। इस पॉलिसी में गारंटीड रिटर्न ₹50 प्रति हजार प्रति साल है मतलब 1,00,000 के sum assured पर ₹5,000 प्रति साल जुड़ता जाएगा।
Table of Contents
LIC Bima Jyoti पॉलिसी क्या है?
LIC Bima Jyoti एक लिमिटेड प्रीमियम प्लान है जिसमें आपको आपके sum assured की 125 परसेंट की कवरेज मिलती है। यह एक non-linked प्लान है, मतलब यह प्लान शेयर मार्केट से जुड़ा हुआ नहीं है।
बीमा ज्योति प्लान 860 के लिए पात्रता
बीमित राशि (sum Assured) – इस पॉलिसी में कम से कम बीमित राशि 1,00,000 रूपये है और अधिकतम बीमा राशी की कोई सीमा नहीं है। आप ज्यादा से ज्यादा कितने भी रुपए का बीमा करवा सकते हैं।
PPT (प्रीमियम पेइंग टर्म ) – LIC Bima Jyoti में आप जितने साल के लिए पॉलिसी लेंगे उससे 5 साल काम आपको प्रीमियम भरना होगा मतलब अगर आप 20 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 15 साल तक प्रीमियम भरना होगा।
पॉलिसी टर्म – इस पॉलिसी को आप 15 से लेके 20 साल तक के लिए ले सकते हो। इस पॉलिसी में आपको 6 ऑप्शन मिल जाते हैं अगर आप 15 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 10 साल तक प्रीमियम भरना है। अगर आप 16 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 11 साल तक प्रीमियम भरना है। अगर आप 17 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 12 साल तक प्रीमियम भरना है। अगर आप 18 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 13 साल तक प्रीमियम भरना है। अगर आप 19 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 14 साल तक प्रीमियम भरना है। अगर आप 30 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 15 साल तक प्रीमियम भरना है।
Policy Period | Minimum age | Maximum age | PPT |
15 Years | 3 Years | 60 Years | 10 Years |
16 Years | 2 Years | 59 Years | 11 Years |
17 Years | 1 Years | 58 Years | 12 Years |
18 Years | 0 Years | 57 Years | 13 Years |
19 Years | 0 Years | 56 Years | 14 Years |
20 Years | 0 Years | 55 Years | 15 Years |
LIC Bima Jyoti में मेच्योरिटी एज कितनी है ?
इस पॉलिसी में मैक्सिमम मेचूरिटि एज 75 वर्ष है। यानी पॉलिसी टर्म और आपकी एज इन दोनों का टोटल 75 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपकी उम्र 55 वर्ष है तो आपको यह पॉलिसी 20 साल से ज्यादा के लिए नहीं मिलेगी क्योंकि 55 +20 =75 होते हैं। और इस पॉलिसी में मेच्योरिटी एज 75 है। उसी प्रकार 50 वर्ष वाले व्यक्ति को 25 वर्ष से ज्यादा के लिए यह पॉलिसी नहीं की जा सकती।
अगर बात करें मिनिमम मेच्योरिटी एज की तो वह 18 वर्ष की गई है। यानी कि आपकी उम्र और पॉलिसी टर्म मिलाकर 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए।
LIC Bima Jyoti पॉलिसी में राइडर्स
दोस्तों राइडर्स का मतलब होता है बेनिफिट्स जो हम पॉलिसी लेते समय अपनी पॉलिसी में ऐड करवाते हैं। यह सब एक्स्ट्रा बेनिफिट होते हैं जो हमें अलग से ऐड करवाने होते हैं और जिन को ऐड करवाने के बाद हमारा प्रीमियम भी बढ़ जाता है।
इस पॉलिसी के अंतर्गत 5 राइडर्स उपलब्ध है –
1.Accidental Death and Disability Rider
2. Accident Benefit Rider
आप इन दोनों एक्सीडेंट राइडर में से किसी एक को ले सकते हैं।
3. New Term Assurance Rider
4. New Critical illness Benefit Rider
5. Premium Waiver Benefits
इन पांचो में से किसी भी बेनिफिट का चुनाव आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।
अगर आप यहाँ पॉलिसी अपने बच्चे के नाम पे ले रहे हो तो Premium Waiver Benefits Riders जरूर ले क्योँकि अगर प्रीमियम भरने वाले के साथ यानी माता-पिता के साथ में कोई अनहोनी हो तो सभी प्रीमियम माफ़ हो जाये और सभी बेनिफिट्स वैसे ही मिलते रहे।
LIC Bima Jyoti प्लान में ग्रेस पीरियड कितना है ?
ग्रेस पीरियड का मतलब होता है प्रीमियम भरने के लिए एक्स्ट्रा टाइम। अगर आप प्रीमियम भरने में देरी कर देते हैं तो एलआईसी आपको कुछ एक्सट्रा समय देती है और आपके बेनिफिट्स भी चलते रहते हैं। अगर इस ग्रेस पीरियड के दौरान पॉलिसी होल्डर की डेथ हो जाती है तो ग्रेस पीरियड के दौरान डेथ बेनिफिट मिलता है।
ग्रेस पीरियड इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा प्रीमियम मोड चुना है ।अगर आपने मंथली मोड चुना है तो आपको प्रीमियम भरने के लिए 15 दिन एक्स्ट्रा मिलेंगे। और अगर आपने ईयर ली, हाफ इयरली या क्वार्टर ली मोड चुना है तो आपको 30 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिल जाता है।
LIC Bima Jyoti प्लान में सरेंडर कब करवा सकते हैं ?
2 वर्ष का प्रीमियम देने के बाद आप इस पॉलिसी को सरेंडर करवा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप पॉलिसी को सरेंडर करेंगे आपको हमेशा नुकसान ही होगा। इसलिए पॉलिसी लेते समय उतने ही प्रीमियम वाली पॉलिसी चुने जिसको भरने में आपको दिक्कत ना हो।
LIC Bima Jyoti में डेथ होने पर क्या मिलेगा ?
पॉलिसी के शुरुआत से लेकर और पॉलिसी खत्म होने तक अगर पॉलिसी होल्डर की कभी भी डेथ हो जाती है तो उन्हें Sum Assured का 125% मिलेगा और साथ में गारंटीड एडिशन का भी भुगतान होगा। गारंटी एडिशन को कैलकुलेट करने का सिंपल सा तरीका है कि आप sum assured का 5 परसेंट हर साल जोड़ ले। मान लीजिए पॉलिसी होल्डर की मृत्यु अगर 5 साल बाद होती है तो इस केस में गारंटी एडिशन 5,000 के हिसाब से 25,000 हो जाएगा।
जिससे नॉमिनी को एक अच्छा खासा अमाउंट मिलेगा। गारंटीड एडिशन का अमाउंट इस बात पर निर्भर करेगा कि पॉलिसी कितने वर्ष चली है क्योंकि पॉलिसी जितने ज्यादा वर्ष चलेगी उतना ही ज्यादा गारंटीड एडिशन मिलेगा।
LIC Bima Jyoti प्लान में लोन कब ले सकते है ?
अगर आपको लोन लेना है तो 2 वर्ष का प्रीमियम भुगतान करने के बाद आप इस पॉलिसी में लोन ले सकते हैं। लोन का अमाउंट इस बात पर निर्भर करता है कि पॉलिसी कितने साल चली है और उसकी सरेंडर वैल्यू क्या है।
- Inforce Policy के लिए लोन सरेंडर वैल्यू का 90% मिलता है।
- Paid-Up पॉलिसी के लिए लोन सरेंडर वैल्यू का 80% मिलता है।
LIC Bima Jyoti प्लान में सरेंडर कब करवा सकते हैं ?
2 वर्ष का प्रीमियम देने के बाद आप इस पॉलिसी को सरेंडर करवा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप पॉलिसी को सरेंडर करेंगे आपको हमेशा नुकसान ही होगा। इसलिए पॉलिसी लेते समय उतने ही प्रीमियम वाली पॉलिसी चुने जिसको भरने में आपको दिक्कत ना हो।
LIC Bima Jyoti प्लान में ग्रेस पीरियड कितना है ?
ग्रेस पीरियड का मतलब होता है प्रीमियम भरने के लिए एक्स्ट्रा टाइम। अगर आप प्रीमियम भरने में देरी कर देते हैं तो एलआईसी आपको कुछ एक्सट्रा समय देती है और आपके बेनिफिट्स भी चलते रहते हैं। अगर इस ग्रेस पीरियड के दौरान पॉलिसी होल्डर की डेथ हो जाती है तो ग्रेस पीरियड के दौरान डेथ बेनिफिट मिलता है।
ग्रेस पीरियड इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा प्रीमियम मोड चुना है ।अगर आपने मंथली मोड चुना है तो आपको प्रीमियम भरने के लिए 15 दिन एक्स्ट्रा मिलेंगे। और अगर आपने ईयर ली, हाफ इयरली या क्वार्टर ली मोड चुना है तो आपको 30 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिल जाता है।
LIC Bima Jyoti Plan में टैक्स बेनिफिट
- Premium– इस पालिसी के लिए आप जो भी प्रीमियम का भुगतान करते है वह इनकम टैक्स के सेक्शन 80 C के तहत छूट मिलती है।
- Death/Maturity Benefit– इस पालिसी में डेथ बेनिफिट और मैच्योरिटी बेनिफिट का जो अमाउंट है इनकम टैक्स के सेक्शन 10 (10D) के तहत पूरी छूट मिलती है।
LIC Bima Jyoti प्लान में रिस्क की शुरुआत कब होगी ?
आप यह जानते है की यह पॉलिसी बच्चों के लिए है तो जोखिम की शुरुआत कब से होगी यह जानना बहुत जरुरी है।
- यदि बच्चे उम्र 8 वर्ष या 8 वर्ष से अधिक है तो जोखिम की शुरुआत तुरंत हो जाएगी।
- यदि बच्चे उम्र 8 वर्ष से कम है तो बच्चे की उम्र 8 होने पर या पॉलिसी पीरियड 2 साल होने पर
- दोनों में से जो जल्दी होगा तभी से जोखिम शुरू हो जायेगा।
यहाँ पर हमने एक उदाहरण लिया है-
नाम | रवि |
उम्र | 35 साल |
Sum Assured | 5 लाख |
पॉलिसी टर्म | 20 साल |
Premium Paying Term | 15 साल |
यहाँ पर हमने रवि नाम के व्यक्ति का उदाहरण लिया है जिनकी उम्र 35 साल है और उन्होने 5 लाख रुपए का बीमा 20 साल के लिए लिया है जिसमे उन्हे 15 साल तक प्रीमियम जमा करवाना है।
पहले साल का प्रीमियम 4.5% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 40375 |
Half-Yearly | 20407 |
Quarterly | 10313 |
Monthly | 3438 |
बाकी के साल का प्रीमियम 2.25% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 39505 |
Half-Yearly | 19967 |
Quarterly | 10091 |
Monthly | 3364 |
Maturity Benefit
Sum Assured | 5,00,000 |
Guaranteed Additions (25,000*20) | 5,00,000 |
Guaranteed Maturity after 20 years | 10,00,000 |
Total premium paid in 15 years | 5,93,445 |
अब यहाँ हमे maturity पर हमे 10,00,000 मिलेंगे।

यह डैथ टेबल है इसमे आप देख सकते है किस उम्र में डैथ होने पर कितना amount मिलेगा।
अगर आप इस पॉलिसी को और अच्छे से समजना चाहते है तो ये विडियो जरूर देखे –
LIC के अन्य प्लान्स भी देखे –
LIC Bima Jyoti Plan 860 Details in Hindi |LIC बीमा ज्योति प्लान 860 की हिंदी में जानकारी
LIC jeevan Lakshya Plan 933 Details in Hindi |LIC जीवन लक्ष्य प्लान 933 पूरी जानकारी
LIC Jeevan Umang Plan 945 Details in Hindi|LIC जीवन उमंग प्लान 945 की हिंदी में जानकारी
LIC Dhan Rekha Plan 863 Details in Hindi| एलआईसी धन रेखा प्लान 863 की हिंदी में जानकारी
LIC Single Premium Endowment Plan 917 | एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान 917
13 thoughts on “LIC Bima Jyoti 860 Plan Details in Hindi | LIC बीमा ज्योति 860 प्लान की हिंदी में जानकारी”