नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे एलआईसी के नए प्लान LIC Bima Ratna 864 Plan के बारे में जिसका प्लान नंबर है 864 और एलआईसी ने इसे 27 मई 2022 को लांच किया है।
Table of Contents
LIC Bima Ratna 864 Plan की विशेषताएं –
- यह एक मनी बैक पॉलिसी है।
- इस प्लान को केवल बैंक ही बेच सकते हैं। एलआईसी के एजेंट इस प्लान को नहीं बेच सकते।
- इसे सिर्फ बैंक, कॉरपोरेट एजेंट, ब्रोकर, CSC या IMF ही बेच सकते हैं।
- यह एक गारंटीड रिटर्न पॉलिसी है। यानी पॉलिसी लेने वाले को पॉलिसी लेते समय ही पता होगा कि उसको कितनी रिटर्न मिलने वाली है।
- यह एक non-linked प्लान है अर्थात शेयर मार्केट के रिस्क से जुड़ा हुआ नहीं है।
- यह एक non-participating प्लान है जिसका मतलब एलआईसी इस प्लान में किसी भी प्रकार का बोनस नहीं देगी।
LIC Bima Ratna 864 Plan के लिए पात्रता –
यह पॉलिसी अलग-अलग पॉलिसी पीरियड के रूप में तीन ऑप्शन में उपलब्ध है-
पॉलिसी टर्म – इस पॉलिसी को आप या तो 15 साल के लिए ले सकते हैं, या 20 साल के लिए या फिर 25 साल के लिए।
एज – अगर आप 15 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपकी एज 5 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक होनी चाहिए।
अगर आप 20 वर्ष के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपकी उम्र 90 दिन से लेकर 50 वर्ष तक होनी चाहिए।
और यदि आप 25 वर्ष के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपकी उम्र 90 दिन से लेकर 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
प्रीमियम पेमेंट टर्म – यदि आप 15 वर्ष के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 11 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यदि आप 20 वर्ष के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 16 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा और यदि आप 25 वर्ष के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 21 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
बीमित राशि – इस पॉलिसी को लेने के लिए कम से कम आपको ₹5 लाख का बीमा लेना होगा और ज्यादा से ज्यादा आप कितने रुपए तक का बीमा ले सकते हैं।
अगर यह पॉलिसी बच्चे के लिए लेते हैं तो रिस्क की शुरुआत कब से होगी ?
क्योंकि LIC Bima Ratna 864 बच्चों की लाइफ को भी कवर करती है तो यह जानना बहुत ही आवश्यक है कि बच्चे की रिस्क की शुरुआत कब से होगी। यदि बच्चे की उम्र 8 वर्ष या उससे अधिक है तो रिस्क पॉलिसी लेते ही शुरू हो जाएगा। और यदि बच्चे की उम्र 8 वर्ष से कम है तो बच्चे की उम्र 8 वर्ष होने तक या पॉलिसी के 2 साल पूरे होने के बाद दोनों में से जो भी चीज पहले हो जाए उसके होते के साथ ही रिस्क शुरू हो जाएगा।
यदि बच्चे की उम्र 7 वर्ष है तो उसके 8 वर्ष पूरे होते ही उसके रिस्क की शुरुआत हो जाएगी और यदि बच्चे की उम्र 3 वर्ष है तो पॉलिसी होने के 2 साल बाद यानी कि 5 वर्ष के होते ही रिस्क की शुरुआत हो जाएगी।
LIC Bima Ratna 864 Plan में सर्वाइवल बेनिफिट्स –
- यदि आपने 15 वर्ष की पॉलिसी ली है तो आपको पॉलिसी के 13वे साल और 14वे साल आपकी बीमित राशि का 25% मिलेगा।
- यदि आपने 20 वर्ष की पॉलिसी ली है तो आपको पॉलिसी पीरियड के 18वे साल और 19 में साल बीमित राशि का 25% मिलेगा।
- और यदि आप ने 25 वर्ष का पॉलिसी पीरियड लिया है तो आपको पॉलिसी पीरियड के 23वे साल और 24वे साल आपकी बीमित राशि का 25% मिलेगा
LIC Bima Ratna 864 Plan में Maturity पर क्या मिलेगा ?
पॉलिसी के पूरे होने पर पॉलिसी होल्डर को उसके बीमित राशि का 50% + गारंटीड एडिशन मिलेगा।
LIC Bima Ratna 864 Plan में मृत्यु पर क्या मिलेगा ?
रिस्क चालू होने के बाद यदि कोई दुर्घटना होती है तो बीमित राशि का 125% गारंटी मिलेगा।
LIC Bima Ratna 864 Plan में गारंटीड एडिशन कितना मिलेगा ?
- पहले साल से 5वे साल तक गारंटीड एडिशन ₹50 प्रति हजार है।
- 6वे साल से 10वे साल तक गारंटीड एडिशन ₹55 प्रति हजार है।
- 11वे साल से 25वे साल तक गारंटीड एडिशन ₹60 प्रति हजार है।
LIC Bima Ratna 864 Plan में वेटिंग पीरियड भी है –
यदि पॉलिसी लेने के 90 दिन के अंदर बीमा धारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है और वह अपने परिवार के बीच नहीं रहते तो उनके द्वारा भरा गया प्रीमियम वापस हो जाएगा।
यह वेटिंग पीरियड केवल नेचुरल डेथ के लिए है एक्सीडेंट के लिए नहीं है।
LIC Bima Ratna 864 Plan में कौन-कौन से राइडर्स हैं ?
दोस्तों राइडर्स का मतलब होता है बेनिफिट्स जो हम पॉलिसी लेते समय अपनी पॉलिसी में ऐड करवाते हैं। यह सब एक्स्ट्रा बेनिफिट होते हैं जो हमें अलग से ऐड करवाने होते हैं और जिन को ऐड करवाने के बाद हमारा प्रीमियम भी बढ़ जाता है।
इस पॉलिसी के अंतर्गत 5 राइडर्स उपलब्ध है –
- Accidental Death And Disability Rider
- Accident Benefit Rider
- New Term Insurance Rider
- New Critical illness Benefit Rider
- Premium Waiver Benefit Rider
आप पहले के दो राइडर में से किसी एक राइडर को ले सकते हैं। यदि आप यह पॉलिसी अपने बच्चे के लिए ले रहे हैं तो प्रीमियम वेबर बेनिफिट राइडर जरूर ले ताकि प्रीमियम भरने वाले अभिभावक के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो परिवार को आगे प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं पड़ती और पॉलिसी के सारे लाभ वैसे ही बने रहते हैं।
LIC Bima Ratna 864 Plan में लोन कब ले सकते है ?
अगर आपको लोन लेना है तो 2 वर्ष का प्रीमियम भुगतान करने के बाद आप इस पॉलिसी में लोन ले सकते हैं। लोन का अमाउंट इस बात पर निर्भर करता है कि पॉलिसी कितने साल चली है और उसकी सरेंडर वैल्यू क्या है।
LIC Bima Ratna 864 Plan में ग्रेस पीरियड कितना है ?
ग्रेस पीरियड का मतलब होता है प्रीमियम भरने के लिए एक्स्ट्रा टाइम। अगर आप प्रीमियम भरने में देरी कर देते हैं तो एलआईसी आपको कुछ एक्सट्रा समय देती है और आपके बेनिफिट्स भी चलते रहते हैं। अगर इस ग्रेस पीरियड के दौरान पॉलिसी होल्डर की डेथ हो जाती है तो ग्रेस पीरियड के दौरान डेथ बेनिफिट मिलता है।
ग्रेस पीरियड इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा प्रीमियम मोड चुना है ।अगर आपने मंथली मोड चुना है तो आपको प्रीमियम भरने के लिए 15 दिन एक्स्ट्रा मिलेंगे। और अगर आपने ईयर ली, हाफ इयरली या क्वार्टर ली मोड चुना है तो आपको 30 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिल जाता है।
LIC Bima Ratna 864 Plan टैक्स बेनिफिट
इस पॉलिसी के अंतर्गत जो प्रीमियम का भुगतान होता है वह इनकम टैक्स सेक्शन 80C के अंदर exempted है।
इसी के साथ साथ डेथ बेनिफिट और मेच्योरिटी बेनिफिट भी इनकम टैक्स के सेक्शन 10(10d) के अंतर्गत बिल्कुल टैक्स फ्री है।
LIC Bima Ratna 864 Plan का उदाहरण –
मिस्टर जतिन जिनकी उम्र 30 साल है वह बीमा रत्ना पॉलिसी 5,00,000 की बीमित राशि के लिए लेते हैं और उन्होंने यह पॉलिसी 25 साल के लिए ली है जिसमें उन्हें 21 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना है।
उनका जो साल का प्रीमियम होगा वह लगभग ₹30,899 होगा और इस 21 वर्षों के प्रीमियम पेमेंट के दौरान उन्होंने टोटल ₹6,49,559 भरे।
सर्वाइवल बेनिफिट के रूप में उन्हें पॉलिसी के 23वे वर्ष ₹125000 मिलेंगे और 24वे वर्ष भी ₹1,25,000 मिलेंगे। साथ ही साथ पॉलिसी पूरे होने पर यानी मेच्योरिटी पर ₹9,62,500 मिलेंगे। जिसमें गारंटीड एडिशन और उनकी बीमित राशि का 50% शामिल है।
कुल मिलाकर उन्हें 12,12,500 मिल गए जिसमें मनी बैक भी शामिल है।
अगर पॉलिसी पीरियड के दौरान मिस्टर जतिन के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उनके नॉमिनी को बीमित राशि का 125% यानी ₹6,26,000 + गारंटीड एडिशन भी मिलेगा। गारंटीड एडिशन का अमाउंट इस बात पर निर्भर करता है कि पॉलिसी कितने लंबे समय तक चली है क्योंकि पॉलिसी जितने ज्यादा लंबे समय तक चलेगी बोनस का अमाउंट भी उतना ही ज्यादा होगा।
एलआईसी की अन्य पॉलिसी देखने के लिए यहां क्लिक करें –