LIC Bima Shree Plan 948 – नमस्कार आज हम भारतीय जीवन बीमा निगम के प्लान बीमा श्री योजना 948 के बारे में बताएँगे ताकि आप इस प्लान के बारे में हर बात अच्छी तरह से समझ सके। बीमा श्री प्लान का टेबल नंबर 948 है। यह एक नॉन लिंक्ड मनी बैक प्लान है।
Table of Contents
LIC Bima Shree Plan क्या है ?
- यह एक नॉन लिंक्ड प्लान है मतलब यह प्लान शेयर मार्किट से जुड़ा हुआ नहीं है।
- बीमा श्री एक Guaranteed Addition प्लान है मतलब इस प्लान में बीमा धारक को Guaranteed Addition मिलता है।
- यह एक मनी बैक प्लान है मतलब बीमाधारक को sum assured का कुछ प्रतिशत पॉलिसी पीरियड के बीच में मिल जाता है।
- बीमा श्री एक with Profit प्लान है मतलब बीमा कंपनी अपना profit बीमाधारक के साथ शेयर करती है।
- यह एक लिमिटेड प्रीमियम प्लान है मतलब बीमाधारक जितने समय के लिए पॉलिसी लेता है उस से कम समय के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
बीमा श्री प्लान के लिए Eligibility Conditions
Option-1 | Option-2 | Option-3 | Option-4 | |
Policy Period | 14 years | 16 years | 18 years | 20 years |
Age | 8-55 years | 8-51 years | 8-78 years | 8-45 years |
Minimum S.A. | 10 Lakh – No Limit | 10 Lakh – No Limit | 10 Lakh – No Limit | 10 Lakh – No Limit |
Premium Paying Term | 10 years | 12 years | 14 years | 16 years |
LIC Bima Shree Plan में Rebates के ऑप्शन
Rebates का मतलब है प्रीमियम पेमेंट में बीमाधारक को छूट मिलना Rebates कहलाता है। बीमा श्री प्लान में दो प्रकार से Rebates के ऑप्शन मिलते है।
प्रीमियम पेमेंट मोड में Rebates– इस ऑप्शन में बीमाधारक को प्रीमियम पेमेंट मोड के लिए Rebates मिलती है।
Mode | Rebates |
Yearly | 2% |
Half Yearly | 1% |
Quarterly | Nil |
Monthly | Nil |
High sum assured premium payment में Rebates– बीमा श्री प्लान पॉलिसी धारक को अधिक sum assured पर प्रीमियम पेमेंट Rebates का ऑप्शन प्रदान करती है।
Basic Sum Assured | Rebates |
10 Lakh to 19 Lakh | Nil |
20 lakh to 49 Lakh | 0.30% on B.S.A |
50 Lakh and above | 0.50% on B.S.A |
Benefit of Bima Shree Plan-बीमा श्री प्लान के लाभ
1.मृत्यु लाभ – Death Benefit
डेथ बेनिफिट से मतलब है अगर किसी कारण से बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो बीमाधारक के नॉमिनी को डेथ बेनिफिट के रूप में कुछ राशि मिलती है। इस प्लान में डेथ बेनिफिट लेने के लिए बीमाधारक को ऑप्शन मिलते है।
- अगर बीमाधारक की मृत्यु पहले 5 वर्षो में होती है तो नॉमिनी को 125% of Sum Assured + Guaranteed Additions मिलता है।
- अगर बीमाधारक की मृत्यु 5 वर्ष के बाद होती है तो नॉमिनी को 125% of Sum Assured + Guaranteed Additions+ Loyalty Addition मिलता है।
2. Survival Benefit of Bima Shree
बीमा श्री प्लान में survival Benefits लेने के लिए इस पॉलिसी में 4 ऑप्शन है, और सभी ऑप्शन में survival Benefits अलग अलग होंगे।
- यदि बीमाधारक ने 14 वर्ष वाले पॉलिसी पीरियड का चुनाव किया है तो 10वे वर्ष और 12वे वर्ष में sum assured का 30% पेमेंट मिलेगा।
- यदि बीमाधारक ने 16 वर्ष वाले पॉलिसी पीरियड का चुनाव किया है तो 12वे वर्ष और 14वे वर्ष में sum assured का 35% पेमेंट मिलेगा।
- यदि बीमाधारक ने 18 वर्ष वाले पॉलिसी पीरियड का चुनाव किया है तो 14वे और 16वे वर्ष में sum assured का 40% पेमेंट मिलेगा।
- यदि बीमाधारक ने 20 वर्ष वाले पॉलिसी पीरियड का चुनाव किया है तो 16वे वर्ष और 18वे वर्ष में sum assured का 45% पेमेंट मिलेगा।
3. Maturity Benefit of Bima Shree plan
पॉलिसी पूरी के बाद जो बेनिफिट मिलता है उसे Maturity Benefit कहते है। Maturity Benefit भी जिस ऑप्शन का चुनाव बीमाधारक ने किया है उसके हिसाब से मिलेगा।
- यदि बीमाधारक ने 14 वर्ष वाले पॉलिसी पीरियड का चुनाव किया है तो पॉलिसी के अंत में sum assured का 40% + Guaranteed Additions+ Loyalty Addition मिलेगा।
- यदि बीमाधारक ने 16 वर्ष वाले पॉलिसी पीरियड का चुनाव किया है तो पॉलिसी के अंत में sum assured का 30% + Guaranteed Additions+ Loyalty Addition मिलेगा।
- यदि बीमाधारक ने 18 वर्ष वाले पॉलिसी पीरियड का चुनाव किया है तो पॉलिसी के अंत में sum assured का 20% + Guaranteed Additions+ Loyalty Addition मिलेगा।
- यदि बीमाधारक ने 20 वर्ष वाले पॉलिसी पीरियड का चुनाव किया है तो पॉलिसी के अंत में sum assured का 10% + Guaranteed Additions+ Loyalty Addition मिलेगा।
बीमा श्री प्लान में राइडर
राइडर से यहाँ यह मतलब है की बीमाधारक कुछ अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके कुछ अतिरिक्त बेनिफिट ले सकता है। इस प्लान में 5 राइडर उपलब्ध है जिनमे से बीमाधारक 4 राइडर का चुनाव कर सकते है।
- Accidental Death and Disability Benefit Rider
- Accident Benefit Rider
इन दोनों राइडर में से बीमाधारक किसी एक का चुनाव कर सकता है।
- New Term Assurance Rider
- New Critical Illness Benefit Rider
- Premium Waiver Benefit Rider
बीमा श्री प्लान में Loan facility
यह पॉलिसी लोन की सुविधा भी प्रदान करती है लेकिन पॉलिसी प्रीमियम का कम से कम 2 का भुगतान होना जरुरी है।
- For in force policies- up to 90%
- For paid-up policies- up to 80%
बीमा श्री पॉलिसी को कब Surrender करवा सकते है
बीमा श्री प्लान को कम से कम 2 वर्ष का भुगतान करने के बाद बीमाधारक कभी Surrender करवा है।
Free Look Period in Bima Shree Plan
अगर बीमाधारक पॉलिसी की किसी शर्त से संतुष्ट नहीं है तो वह पॉलिसी को वापस कर सकता है।
- यदि बीमाधारक ने प्लान किसी बीमा एजेंट या बीमा ऑफिस से लिया है तो वह पॉलिसी को 15 दिन में वापस कर सकता है।
- यदि बीमाधारक ने प्लान ऑनलाइन ख़रीदा है तो वह पॉलिसी को 30 दिन के भीतर वापस कर सकता है।
Premium Payment Mode in Bima Shree Plan
इस प्लान में बीमा धारक को 4 प्रकार से प्रीमियम पेमेंट के ऑप्शन मिलते है।
- Monthly
- Quarterly
- Half Yearly
- Yearly
Grace Period In LIC Bima Shree Plan
ग्रेस पीरियड से यहाँ यह मतलब है की प्रीमियम की due date के बाद कितने समय में प्रीमियम का भुगतान बिना ब्याज के जमा करवा सकते है।
- यदि बीमा धारक ने monthly मोड का चुनाव का किया है तो 15 दिन के भीतर भुगतान कर सकते है।
- यदि बीमा धारक ने quarterly, Half Yearly, yearly मोड़ का चुनाव किया है तो 30 दिन के भीतर प्रीमियम जमा करवा सकते है।
- यदि बीमा धारक ने monthly मोड का चुनाव का किया है तो 15 दिन के भीतर भुगतान कर सकते है।
- यदि बीमा धारक ने quarterly, Half Yearly, yearly मोड़ का चुनाव किया है तो 30 दिन के भीतर प्रीमियम जमा करवा सकते है।
यहाँ पर हमने एक उदाहरण लिया है-
नाम | कन्हैया |
उम्र | 35 साल |
Sum Assured | 10 लाख |
पॉलिसी टर्म | 20 साल |
Premium Paying Term | 16 साल |
यहाँ पर हमने कन्हैया नाम के व्यक्ति का उदाहरण लिया है जिनकी उम्र 35 साल है और उन्होने 10 लाख रुपए का बीमा 20 साल के लिए लिया है जिसमे उन्हे 16 साल तक प्रीमियम जमा करवाना है।
पहले साल का प्रीमियम 4.5% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 75859 |
Half-Yearly | 38311 |
Quarterly | 19346 |
Monthly | 6449 |
बाकी के साल का प्रीमियम 2.25% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 74225 |
Half-Yearly | 37486 |
Quarterly | 18930 |
Monthly | 6310 |
Maturity Benefit After 20 Years
16th Year : 45% of S.A. | 4,50,000 |
18th Year : 45% of S.A. | 4,50,000 |
Guaranteed Additions (@50 per 1000 for first 5 years and 55 per 1000 till end of ppt) | 8,55,000 |
Loyalty Additions | 3,90,000 |
Maturity amount on 20th Year : (10% of Sum Assured + Guaranteed Additions + Loyalty Additions ) | 13,45,000 |
Total Premium Paid | 11,89,234 |
अब यहाँ हमे total 22,45,000 रुपए मिल गए ।
इस टेबल में आप देख सकते है की बीमाधारक की डैथ पर किस उम्र में कितना पैसा मिलेगा ।

Revival of Bima Shree Plan
Revival से यहाँ यह मतलब है की पॉलिसी lapse होने के कितने समय के बाद पॉलिसी वापस से चालू करवा सकते है।
इस प्लान में पॉलिसी lapse होने के 5 वर्ष के भीतर चालू करवा सकते है।
बीमा श्री प्लान में Suicide Exclusion
यदि बीमा धारक पॉलिसी लेने के बाद 12 महीने में कभी भी Suicide करता है तो बीमाधारक के नॉमिनी को चुकाए गए प्रीमियम का 80% की राशि मिल जाती है। अगर पॉलिसी in force है तो।
अगर आप इस पॉलिसी को और अच्छे से समजना चाहते है तो ये विडियो जरूर देखे –
LIC के अन्य प्लान्स भी देखे –
LIC Bima Jyoti Plan 860 Details in Hindi |LIC बीमा ज्योति प्लान 860 की हिंदी में जानकारी
LIC jeevan Lakshya Plan 933 Details in Hindi |LIC जीवन लक्ष्य प्लान 933 पूरी जानकारी
LIC Jeevan Umang Plan 945 Details in Hindi|LIC जीवन उमंग प्लान 945 की हिंदी में जानकारी
LIC Dhan Rekha Plan 863 Details in Hindi| एलआईसी धन रेखा प्लान 863 की हिंदी में जानकारी
LIC Single Premium Endowment Plan 917 | एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान 917
LIC Micro Bachat Plan 951 Details in Hindi|LIC माइक्रो बचता प्लान 951 की जानकारी हिंदी में।
LIC Bima Shree Plan 948 Details in Hindi|LIC बीमा श्री प्लान 948 की हिंदी में जानकारी