नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे एलआईसी के नए LIC Dhan Rekha 863 के बारे में जिसका प्लान नंबर है 863 और यह लांच किया गया था 13 दिसंबर 2021 को। यह प्लान अभी तक जो भी मार्केट में प्लान है उन सब से बिल्कुल हटकर है।
Table of Contents
LIC Dhan Rekha 863 प्लान क्या है ? धन रेखा प्लान की कुछ खास बाते –
- Guaranteed Additions – इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको Sum Assured पर गारंटीड एडिशन मिल जाता है जो कि ₹50 प्रति हजार से लेकर ₹60 प्रति हजार तक जा सकता है।
- LIC Dhan Rekha 863 प्लान एक नॉन लिंक्ड प्लान है मतलब यह प्लान शेयर मार्किट से जुड़ा हुआ नहीं है।
- यह एक non-participating प्लान है इसका मतलब इस पॉलिसी में किसी भी प्रकार का कोई बोनस नहीं है।
- यह एक लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है जिसका मतलब आप जितने भी सालों के लिए पॉलिसी लेंगे उसके आधे सालों तक ही आपको उसमें प्रीमियम देना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप 30 साल की पॉलिसी लेते हैं तो आपको 15 साल तक ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
- साथ ही साथ इस पॉलिसी में सिंगल प्रीमियम का ऑप्शन भी उपलब्ध है यानी कि आप इसमें एक बार में भी पैसा जमा करवा सकते हैं।
- Life Coverage – इस पॉलिसी में पूरे पॉलिसी पीरियड के दौरान पॉलिसी होल्डर की sum assured की 125 परसेंट की कवरेज बनी रहती है।
- महिलाओं के लिए कम प्रीमियम -LIC Dhan Rekha 863 की एक और खास बात यह है कि इसमें महिलाओं के लिए कम प्रीमियम रेट रखा गया है।
- Best Money Back Plan – यह एक मनी बैक पॉलिसी है जो आपके चुने गए सम एश्योर्ड के अनुसार पॉलिसी पीरियड के बीच में आपको कुछ धनराशि प्रदान करती है।
- इस प्लान की सबसे खास बात क्यों की एलआईसी की अधिकतर पॉलिसी में यह देखा जाता है की जो मनी बैक हमें पॉलिसी पीरियड के बीच में मिलता है मैच्योरिटी में उसे घटा दिया जाता है। लेकिन LIC Dhan Rekha 863 पॉलिसी के साथ ऐसा नहीं है इसमें मनी बैक भी मिलता है और मेच्योरिटी पर हंड्रेड परसेंट अमाउंट भी मिलता है।
LIC Dhan Rekha 863 Plan Eligibility- LIC Dhan Rekha 863 प्लान योग्यता
Regular Premium | Option-1 | Option-2 | Option-3 |
Policy Period | 20 Year | 30 Year | 40 Year |
Premium Payment Term | 10 Year | 15 Year | 20 Year |
Age | 8 Year – 55 Year | 3 Year – 45 Year | 90 Days – 35 Year |
Sum Assured | 2 Lakhs-No Limit | 2 Lakhs-No Limit | 2 Lakhs-No Limit |
Single Premium | |||
Age | 8 Year – 60 Year | 3 Year – 50 Year | 8 Days- 40 Year |
Premium Payment Option in LIC Dhan Rekha 863
LIC Dhan Rekha 863 प्लान में दो प्रकार के प्रीमियम पेमेंट के ऑप्शन मिलते है।
- लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट (Limited Premium Payment) – इस ऑप्शन के अंतर्गत बीमा धारक ने जितने भी वर्षों की पॉलिसी ली हैं उसके आधे वर्षों तक उसे प्रीमियम का भुगतान करना है।
- सिंगल प्रीमियमपेमेंट (Single Premium Payment) – इस ऑप्शन के अंतर्गत एक ही बार में प्रीमियम का भुगतान करना होगा जिसे हम सिंगल प्रीमियम भी कहते हैं।
Policy Term – LIC Dhan Rekha 863 में हमें पॉलिसी लेने के लिए तीन ऑप्शन मिल जाते हैं पहला 20 साल के लिए दूसरा 30 साल के लिए और तीसरा 40 साल के लिए।
PPT – 20 साल वाली पॉलिसी में हमें 10 साल तक पैसा देना है, 30 साल वाली पॉलिसी में हमें 15 साल तक प्रीमियम देना है और 40 साल वाली पॉलिसी में हमें 20 साल तक प्रीमियम देना है।
Minimum Age – अगर आप 20 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपकी उम्र कम से कम 8 साल होनी चाहिए अगर 30 साल के लिए लेते हैं तो उम्र कम से कम 3 साल होनी चाहिए और अगर आप इस पॉलिसी को 40 साल के लिए लेते हैं तो उम्र कम से कम 90 दिन होनी चाहिए।
Maximum Age – 20 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष है, 30 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है और 40 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
Sum Assured – पॉलिसी लेने के लिए जो मिनिमम सम एश्योर्ड है वह 2 लाख है और ज्यादा से ज्यादा आप कितने भी रुपए का सम एश्योर्ड अपनी इनकम के अनुसार ले सकते हैं।
LIC Dhan Rekha 863 में मृत्यु होने पर क्या मिलेगा ?
यदि पॉलिसी पीरियड के दौरान बीमा धारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है और वह अपने परिवार के बीच नहीं रहते तो नॉमिनी को सम एश्योर्ड का 125% और साथ में गारंटीड एडिशन का भी भुगतान होगा।
LIC Dhan Rekha 863 में सर्वाइवल बेनिफिट क्या होगा ?
जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि इस पॉलिसी में तीन ऑप्शन है और सभी ऑप्शन के बेनिफिट अलग-अलग हैं।
- यदि बीमाधारक ने 20 वर्ष के पॉलिसी टर्म का चुनाव किया तो पॉलिसी टर्म के 10वे वर्ष और 15वे वर्ष पुरे होने पर Sum Assured का 10% बीमाधारक को Survival Benefit के रूप में मिलेगा।
- यदि बीमाधारक ने 30 वर्ष के पॉलिसी टर्म का चुनाव किया तो पॉलिसी टर्म के 15वे, 20वे, और 25वे वर्ष पुरे होने पर Sum Assured का 15% बीमाधारक को survival Benefit के रूप में मिलेगा।
- यदि बीमाधारक ने 40 वर्ष के पॉलिसी टर्म का चुनाव किया तो पॉलिसी टर्म के 20वे, 25वे, 30वे, 35वे वर्ष पुरे होने पर Sum Assured का 20% बीमाधारक को survival Benefit के रूप में मिलेगा।
Maturity Benefit – LIC Dhan Rekha 863 की मैच्योरिटी होने पर बीमा धारक को Sum Assured का 100% और साथ में गारंटीड एडिशन भी मिलेगा। पॉलिसी के अंतर्गत जो भी आपको मनी बैक मिला है वह एडिशनल बेनिफिट होगा।
Loan Facility in LIC Dhan Rekha 863 Plan- LIC Dhan Rekha 863 प्लान में लोन सुविधा
LIC Dhan Rekha 863 पॉलिसी में लोन की सुविधा भी मिलती है।
- Limited premium mode – लिमिटेड प्रीमियम के ऑप्शन में 2 साल का प्रीमियम भुगतान करने के बाद लोन की सुविधा मिल जाती है।
- single Premium mode – सिंगल प्रीमियम मोड में पॉलिसी लेने के 3 महीने बाद आप लोन की सुविधा ले सकते हैं।
Surrender of Policy – LIC Dhan Rekha 863 प्लान में सरेंडर
Limited premium mode – लिमिटेड प्रीमियम ऑप्शन में आप पॉलिसी लेने के 2 साल बाद पॉलिसी को सरेंडर करवा सकते हैं।
single Premium mode – सिंगल प्रीमियम ऑप्शन में आप पॉलिसी लेने के बाद कभी भी सरेंडर करवा सकते हैं।
LIC Dhan Rekha 863 Plan में Guaranteed Additions कैसे मिलेगा ?
- Up to 5 year – मतलब पहले 5 साल में इस पॉलिसी के अंतर्गत किसी भी प्रकार के ग्रंटेड एडिशन बोनस का भुगतान नहीं होगा।
- 6 to 20 year – 50 Rs. प्रति 1000 Sum assured
- 21 to 30 year – 55 Rs. प्रति 1000 Sum Assured
- 31 to 40 year – 60 Rs. प्रति 1000 Sum Assured
LIC Dhan Rekha 863 प्लान में रिस्क की शुरुआत कब होगी ?
क्योंकि यह पॉलिसी बच्चे को भी कवर करती है तो यह समझना बहुत जरूरी है कि अगर यह पॉलिसी अगर बच्चे के लिए लेते हैं तो उसका रिस्क कब से शुरू होगा।
यदि बच्चे की उम्र 8 वर्ष या 8 वर्ष से अधिक है तो रिस्क की शुरुआत तुरंत हो जाएगी।
यदि बच्चे उम्र 8 वर्ष से कम है तो बच्चे की उम्र 8 वर्ष होने पर या पॉलिसी के 2 साल पूरे होने पर
दोनों में से जो जल्दी होगा तभी से रिस्क शुरू हो जायेगा।
मतलब यदि बच्चे की उम्र 5 वर्ष है तो पॉलिसी लेने के 2 वर्ष के बाद रिस्क की शुरुआत होगी। और अगर बच्चा 7 साल का है तो उसके 8 साल के होते ही रिस्क की शुरुआत हो जाएगी।
यहाँ पर हमने एक उदाहरण लिया है –
नाम | निखिल |
उम्र | 35 साल |
Sum Assured | 5 लाख |
पॉलिसी टर्म | 20 साल |
Premium Paying Term | 10 साल |
पहले साल का प्रीमियम 4.5% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 56281 |
Half-Yearly | 28426 |
Quarterly | 14356 |
Monthly | 4785 |
बाकी के साल का प्रीमियम 2.25% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 55069 |
Half-Yearly | 27814 |
Quarterly | 14047 |
Monthly | 4682 |
Maturity Benefit
10वे साल 10% Of Sum Assured | 50,000 |
15वे साल 10% Of Sum Assured | 50,000 |
Guaranteed Additions | 3,75,000 |
Return after 20th year: (Sum assured + Guaranteed Additions) | 8,75,000 |
Total premium paid in 10 years | 5,51,902 |

दोस्तो यह डैथ बेनिफ़िट टेबल है इसमे हमे उम्र के साथ Amount दिया गया है की, निखिल जी की किस उम्र मे डैथ होगी तो उन्हे कितना amount मिलेगा।
अगर आप विडियो के रूप मे इस पॉलिसी को समझना चाहते है तो आप यह विडियो देख सकते है –
LIC के अन्य प्लान्स भी देखे –
LIC Bima Jyoti Plan 860 Details in Hindi |LIC बीमा ज्योति प्लान 860 की हिंदी में जानकारी
LIC jeevan Lakshya Plan 933 Details in Hindi |LIC जीवन लक्ष्य प्लान 933 पूरी जानकारी
LIC Jeevan Umang Plan 945 Details in Hindi|LIC जीवन उमंग प्लान 945 की हिंदी में जानकारी
LIC Dhan Rekha 863 Plan 863 Details in Hindi| एलआईसी धन रेखा प्लान 863 की हिंदी में जानकारी
LIC Single Premium Endowment Plan 917 | एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान 917
13 thoughts on “LIC Dhan Rekha 863 Plan Details in Hindi | एलआईसी धन रेखा 863 प्लान की हिंदी में जानकारी”