दोस्तों LIC Jeevan Anand 915 सबसे ज्यादा बिकने वाले इंश्योरेंस प्लान में से एक है। यह एक एंडोमेंट प्लस होल लाइफ प्लान है। इसका मतलब पॉलिसी पीरियड खत्म होने के बाद भी इसमें रिस्क कवरेज बनी रहती है।
Table of Contents
LIC Jeevan Anand 915 Plan 915 की मुख्य विशेषताएं
- इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि आप जितने का भी सम एश्योर्ड लेंगे उसका 125% का कवरेज पॉलिसी पीरियड के दौरान मिलेगा।
- यह एक रेगुलर प्रीमियम पॉलिसी है जिसका मतलब आप जितने सालों के लिए यह पॉलिसी लेंगे उतने ही सालों तक इसमे पैसा जमा कराना होगा।
- यह एक विद प्रॉफिट प्लान है जिसमें एलआईसी आपको दो प्रकार के बोनस भी देती है जो आपको मेचूरिटि में इंक्लूड होकर मिलते हैं।
LIC Jeevan Anand 915 को कौन कौन ले सकता है ?
इस पॉलिसी को लेने के लिए कम से कम आयु 18 वर्ष है यानी 18 वर्ष से कम का व्यक्ति इस पॉलिसी को नहीं ले सकता और ज्यादा से ज्यादा आयु 50 वर्ष है यानी 50 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति इस पॉलिसी को नहीं ले सकता।
एलआईसी जीवन आनंद में मेचूरिटि एज 75 वर्ष दी गई है इसका मतलब आप जितने सालों के लिए यह पॉलिसी लेंगे वह और आपकी उम्र इन दोनों का टोटल 75 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 50 वर्ष का है और वह इस पॉलिसी को 30 साल की लेना चाहता है तो यह पॉलिसी उसे 30 साल की ना मिलकर 25 साल के लिए मिलेगी क्योंकि 50 + 25 =75 होते हैं। और एलआईसी जीवन आनंद में मैक्सिमम मेच्योरिटी एज 75 साल दी गई है।
LIC Jeevan Anand 915 कितने सालों के लिए लेनी होती है ?
एलआईसी जीवन आनंद को आप कम से कम 15 साल के लिए सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा 35 सालों के लिए ले सकते हैं।
LIC Jeevan Anand 915 में मिनिमम सम एश्योर्ड कितने का होता है ?
अगर आप जीवन आनंद लेना चाहते हैं तो आप कम से कम ₹100000 का sum assured ले सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा आप अपनी इनकम के अनुसार कितने रुपए का sum assured ले सकते हैं।
LIC Jeevan Anand 915 में कौन-कौन से राइडर्स उपलब्ध है ?
दोस्तों राइडर्स का मतलब होता है बेनिफिट्स जो हम पॉलिसी लेते समय अपनी पॉलिसी में ऐड करवाते हैं। यह सब एक्स्ट्रा बेनिफिट होते हैं जो हमें अलग से ऐड करवाने होते हैं और जिन को ऐड करवाने के बाद हमारा प्रीमियम भी बढ़ जाता है।
इस पॉलिसी के अंतर्गत 4 राइडर्स उपलब्ध है –
1.Accidental Death and Disability Rider
2. Accident Benefit Rider
3. New Term Assurance Rider
4. New Critical illness Benefit Rider
इन चारों में से किसी भी बेनिफिट का चुनाव आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।
LIC Jeevan Anand 915 में डेथ होने पर क्या मिलेगा ?
पॉलिसी के शुरुआत से लेकर और पॉलिसी खत्म होने तक अगर पॉलिसी होल्डर की कभी भी डेथ हो जाती है तो उन्हें Sum Assured का 125% मिलेगा और साथ में दो प्रकार के बोनस का भी भुगतान होगा जिससे नॉमिनी को एक अच्छा खासा अमाउंट मिलेगा। बोनस का अमाउंट इस बात पर निर्भर करेगा कि पॉलिसी कितने वर्ष चली है क्योंकि पॉलिसी जितने ज्यादा वर्ष चलेगी उतना ही ज्यादा बोनस मिलेगा।
LIC Jeevan Anand 915 प्लान में ग्रेस पीरियड कितना है ?
ग्रेस पीरियड का मतलब होता है प्रीमियम भरने के लिए एक्स्ट्रा टाइम। अगर आप प्रीमियम भरने में देरी कर देते हैं तो एलआईसी आपको कुछ एक्सट्रा समय देती है और आपके बेनिफिट्स भी चलते रहते हैं। अगर इस ग्रेस पीरियड के दौरान पॉलिसी होल्डर की डेथ हो जाती है तो ग्रेस पीरियड के दौरान डेथ बेनिफिट मिलता है।
LIC Jeevan Anand 915 प्लान में सरेंडर कब करवा सकते हैं ?
LIC Jeevan Anand 915 प्लान में लोन कब ले सकते है ?
LIC Jeevan Anand 915 प्लान में रिवाइवल पीरियड कितने साल का है ?
रिवाइवल का मतलब होता है बंद पॉलिसी को फिर से चालू करना। अगर आप किसी कारण पॉलिसी का प्रीमियम नहीं जमा करवा पाते तो आप की पॉलिसी बंद हो जाती है और इस बंद पॉलिसी को आप 5 साल के अंदर अंदर लेट फीस देकर फिर से चालू करवा सकते हो।
LIC Jeevan Anand 915 प्लान में पेड अप वैल्यू क्या होता है ?
यह इस पॉलिसी का एक बहुत ही अच्छा बेनिफिट है जिसके अंतर्गत अगर पॉलिसी होल्डर 2 साल तक प्रीमियम का भुगतान कर देता है और उसके बाद किसी भी कारण से अगर वह प्रीमियम का भुगतान ना कर पाए तो भी इस पॉलिसी की कवरेज खत्म नहीं होती बल्कि घटे हुए sum assured के साथ चलती रहती है।
LIC Jeevan Anand 915 टैक्स बेनिफिट
इस पॉलिसी के अंतर्गत जो प्रीमियम का भुगतान होता है वह इनकम टैक्स सेक्शन 80c के अंदर exempted है।
इसी के साथ साथ डेथ बेनिफिट और मेच्योरिटी बेनिफिट भी बिल्कुल टैक्स फ्री है।
यहाँ पर हमने एक उदाहरण लिया है-
नाम | गौरव |
उम्र | 25 वर्ष |
Sum Assured | 5,00,000 |
पॉलिसी टर्म | 35 वर्ष |
Premium Paying Term | 35 वर्ष |
यहाँ पर हमने गौरव नाम के व्यक्ति का उदाहरण लिया है जिनकी उम्र 35 साल है और उन्होने 5,00,000 रुपए का बीमा लिया है । उन्होने यह पॉलिसी 35 साल के लिए ली है जिसमे उन्हे 35 साल तक प्रीमियम जमा करवाना है।
पहले साल का प्रीमियम 4.5% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 15,039 |
Half-Yearly | 7,600 |
Quarterly | 3,840 |
Monthly | 1,280 |
बाकी के साल का प्रीमियम 2.25% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 14,715 |
Half-Yearly | 7,437 |
Quarterly | 3,758 |
Monthly | 1,253 |
Maturity Benefit
Sum Assured | 5,00,000 |
Bonus | 8,05,000 |
Final Addition Bonus (2300 per 1000 SA) | 11,50,000 |
Maturity After 35 Years | 24,55,000 |
Lifelong Coverage For 100 Years | 5,00,000 |
Total Payable Benefit | 29,55,000 |
Total Premium Paid | 6,18,321 |
अब यहाँ हमे 35 साल बाद total 24,55,000 रुपए मिलेंगे। इतना ही नहीं बल्कि पॉलिसी पूरी होने के बाद भी जब भी बीमाधरक की मृत्यु होगी तो उनको उनका सम अश्योरेड का पैसा यानि की 5 लाख रुपए भी मिलेंगे।
इस टेबल में आप देख सकते है की बीमाधारक की डैथ पर किस उम्र में कितना पैसा मिलेगा ।

यह एक अनुमानित अमऔंट है। हो सकता है जब आप पॉलिसी ले तो यह अमौंट बादल भी जाए।
अगर आप इस पॉलिसी को और अच्छे से समजना चाहते है तो ये विडियो जरूर देखे –
LIC Bima Jyoti Plan 860 Details in Hindi |LIC बीमा ज्योति प्लान 860 की हिंदी में जानकारी
LIC jeevan Lakshya Plan 933 Details in Hindi |LIC जीवन लक्ष्य प्लान 933 पूरी जानकारी
LIC Jeevan Umang Plan 945 Details in Hindi|LIC जीवन उमंग प्लान 945 की हिंदी में जानकारी
LIC Dhan Rekha Plan 863 Details in Hindi| एलआईसी धन रेखा प्लान 863 की हिंदी में जानकारी
LIC Single Premium Endowment Plan 917 | एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान 917
LIC Micro Bachat Plan 951 Details in Hindi|LIC माइक्रो बचता प्लान 951 की जानकारी हिंदी में।
LIC Bima Shree Plan 948 Details in Hindi|LIC बीमा श्री प्लान 948 की हिंदी में जानकारी
LIC New Jeevan Shanti Plan 858 Details in Hindi|LIC न्यू जीवन शान्ति प्लान 858 की हिंदी में जानकारी
LIC Jeevan Tarun Plan 934 Details in Hindi|LIC जीवन तरुण प्लान 934 की हिंदी में जानकारी
LIC Aadhar Shila Plan 944 Details in Hindi |LIC आधार शिला प्लान 944 की हिंदी में जानकारी
LIC Jeevan Labh Plan 936 Details in Hindi |LIC जीवन लाभ प्लान 936 सम्पूर्ण जानकारी
LIC Jeevan Anand 915 Plan 915 Details in Hindi|LIC जीवन आनंद प्लान 915 पूरी जानकारी