Table of Contents
LIC जीवन लाभ प्लान क्या है ?
नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं एलआईसी के सबसे ज्यादा बिकने वाले प्लान में से एक LIC Jeevan Labh 936 के बारे में। जिसका प्लान नंबर है 936
यह एक विद प्रॉफिट प्लान है जिसमें आपको दो प्रकार के बोनस मिल जाते हैं जो आपको मेचूरिटि अमाउंट में इंक्लूड होकर मिलते हैं। पहला बोनस है वेस्टेड सिंपल रिविजनरी बोनस और दूसरा बोनस है फाइनल एडिशनल बोनस।
LIC Jeevan Labh 936 Plan के लिए पात्रता
न्यूनतम उम्र – इस पॉलिसी में मिनिमम एज 8 वर्ष दी गई है इसका मतलब कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 8 साल या उससे ज्यादा है वह इस पॉलिसी को ले सकता है।
अधिकतम उम्र – इस पॉलिसी के लिए अधिक से अधिक उम्र 59 वर्ष होनी चाहिए। मतलब 59 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को यह पालिसी नहीं दी जाती है।
मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र – इस पालिसी में मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र 75 दी गई है । मतलब 50 वर्ष वाले व्यक्ति को 25 वर्ष के लिए यह प्लान दे सकते है। और यदि व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष है तो 20 वर्ष से अधिक की पॉलिसी नहीं दे सकते है। मतलब पॉलिसी होल्डर की उम्र और टर्म दोनों का प्लस करके 75 से जादा नहीं होना चाहिए। जेसे 50 साल की उम्र + 25 साल की पॉलिसी = 75
पॉलिसी टर्म (Policy Term) – इस प्लान में पालिसी के 3 टर्म मिल जाते है। यानि की हम इस पॉलिसी को या तो 16 साल के लिए या 21 साल के लिए या फिर 25 साल के लिए ले सकते है।
प्रीमियम भुगतान टर्म(PPT)-प्रीमियम पेमेंट टर्म का मतलब हमे इस पॉलिसी मे कितने साल तक पैसा देना है। तो यदि आप 16 साल की पॉलिसी ले रहे हो तो आपको 10 साल तक पैसे देने है।
यदि 21 साल के लिए पॉलिसी लेते है तो 15 साल तक पैसे देने है और यदि आप 25 साल के लिए इस पॉलिसी को लेते हो तो 16 साल तक पैसे देने है।
बीमित राशि (sum Assured) – इस पॉलिसी में कम से कम बीमित राशि 2,00,000 रूपये है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है लेकिन वो बीमाधारक के आय पर निर्भर करती है।
एलआईसी जीवन लाभ में कौन-कौन से राइडर्स हैं ?
दोस्तों राइडर्स का मतलब होता है बेनिफिट्स जो हम पॉलिसी लेते समय अपनी पॉलिसी में ऐड करवाते हैं। यह सब एक्स्ट्रा बेनिफिट होते हैं जो हमें अलग से ऐड करवाने होते हैं और जिन को ऐड करवाने के बाद हमारा प्रीमियम भी बढ़ जाता है।
इस पॉलिसी के अंतर्गत 4 राइडर्स उपलब्ध है –
1.Accidental Death and Disability Rider
2. Accident Benefit Rider
3. New Term Assurance Rider
4. New Critical illness Benefit Rider
इन चारों में से किसी भी बेनिफिट का चुनाव आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।
LIC Jeevan Labh 936 में डेथ होने पर क्या मिलेगा ?
अगर पॉलिसी पीरियड के दौरान पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो उन्हें sum assured तो मिलेगा ही साथ में दोनों प्रकार के बोनस भी मिलेंगे और इन तीनों का अमाउंट काफी ज्यादा हो जाता है। उदाहरण के लिए अगर आपने ₹2 लाख का sum assured लिया है तो आपको ₹2 लाख प्लस दोनों प्रकार के बोनस मिलेंगे यानी आप के नॉमिनी को मिलेंगे।
LIC Jeevan Labh 936 प्लान में ग्रेस पीरियड कितना है ?
ग्रेस पीरियड का मतलब होता है प्रीमियम भरने के लिए एक्स्ट्रा टाइम। अगर आप प्रीमियम भरने में देरी कर देते हैं तो एलआईसी आपको कुछ एक्सट्रा समय देती है और आपके बेनिफिट्स भी चलते रहते हैं। अगर इस ग्रेस पीरियड के दौरान पॉलिसी होल्डर की डेथ हो जाती है तो ग्रेस पीरियड के दौरान डेथ बेनिफिट मिलता है।
ग्रेस पीरियड इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा प्रीमियम मोड चुना है ।अगर आपने मंथली मोड चुना है तो आपको प्रीमियम भरने के लिए 15 दिन एक्स्ट्रा मिलेंगे। और अगर आपने ईयर ली, हाफ इयरली या क्वार्टर ली मोड चुना है तो आपको 30 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिल जाता है।
LIC Jeevan Labh 936 प्लान में सरेंडर कब करवा सकते हैं ?
2 वर्ष का प्रीमियम देने के बाद आप इस पॉलिसी को सरेंडर करवा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप पॉलिसी को सरेंडर करेंगे आपको हमेशा नुकसान ही होगा। इसलिए पॉलिसी लेते समय उतने ही प्रीमियम वाली पॉलिसी चुने जिसको भरने में आपको दिक्कत ना हो।
LIC Jeevan Labh 936 प्लान में लोन कब ले सकते है ?
अगर आपको लोन लेना है तो 2 वर्ष का प्रीमियम भुगतान करने के बाद आप इस पॉलिसी में लोन ले सकते हैं। लोन का अमाउंट इस बात पर निर्भर करता है कि पॉलिसी कितने साल चली है और उसकी सरेंडर वैल्यू क्या है।
LIC Jeevan Labh 936 प्लान में रिवाइवल पीरियड कितने साल का है ?
रिवाइवल का मतलब होता है बंद पॉलिसी को फिर से चालू करना। अगर आप किसी कारण पॉलिसी का प्रीमियम नहीं जमा करवा पाते तो आप की पॉलिसी बंद हो जाती है और इस बंद पॉलिसी को आप 5 साल के अंदर अंदर लेट फीस देकर फिर से चालू करवा सकते हो।
LIC Jeevan Labh 936 प्लान में पेड अप वैल्यू क्या होता है ?
यह इस पॉलिसी का एक बहुत ही अच्छा बेनिफिट है जिसके अंतर्गत अगर पॉलिसी होल्डर 2 साल तक प्रीमियम का भुगतान कर देता है और उसके बाद किसी भी कारण से अगर वह प्रीमियम का भुगतान ना कर पाए तो भी इस पॉलिसी की कवरेज खत्म नहीं होती बल्कि घटे हुए sum assured के साथ चलती रहती है।
LIC Jeevan Labh 936 टैक्स बेनिफिट
इस पॉलिसी के अंतर्गत जो प्रीमियम का भुगतान होता है वह इनकम टैक्स सेक्शन 80c के अंदर exempted है।
इसी के साथ साथ डेथ बेनिफिट और मेच्योरिटी बेनिफिट भी बिल्कुल टैक्स फ्री है।
यहाँ पर हमने एक उदाहरण लिया है-
नाम | विवेक |
उम्र | 45 वर्ष |
Sum Assured | 7,50,000 |
पॉलिसी टर्म | 25 वर्ष |
Premium Paying Term | 16 वर्ष |
यहाँ पर हमने विवेक नाम के व्यक्ति का उदाहरण लिया है जिनकी उम्र 45 साल है और उन्होने 7,50,000 रुपए का बीमा लिया है । उन्होने यह पॉलिसी 25 साल के लिए ली है जिसमे उन्हे 16 साल तक प्रीमियम जमा करवाना है।
पहले साल का प्रीमियम 4.5% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 39,441 |
Half-Yearly | 19,922 |
Quarterly | 10,061 |
Monthly | 3,353 |
बाकी के साल का प्रीमियम 2.25% GST के साथ
Mode | Total Premium |
Yearly | 38,952 |
Half-Yearly | 19,493 |
Quarterly | 9,845 |
Monthly | 3,281 |
Maturity Benefit After 25 Years
Sum Assured | 7,50,000 |
Bonus | 8,81,250 |
Final Addition Bonus (450 per 1000 SA) | 3,37,500 |
Maturity After 25 Years | 19,68,750 |
Total Premium Paid | 6,18,321 |
अब यहाँ हमे 25 साल बाद total 19,68,750 रुपए मिलेंगे।
इस टेबल में आप देख सकते है की बीमाधारक की डैथ पर किस उम्र में कितना पैसा मिलेगा ।
यह एक अनुमानित अमऔंट है। हो सकता है जब आप पॉलिसी ले तो यह अमौंट बादल भी जाए।

अगर आप इस पॉलिसी को और अच्छे से समजना चाहते है तो ये विडियो जरूर देखे –
LIC के अन्य प्लान्स भी देखे –
LIC Bima Jyoti Plan 860 Details in Hindi |LIC बीमा ज्योति प्लान 860 की हिंदी में जानकारी
LIC jeevan Lakshya Plan 933 Details in Hindi |LIC जीवन लक्ष्य प्लान 933 पूरी जानकारी
LIC Jeevan Umang Plan 945 Details in Hindi|LIC जीवन उमंग प्लान 945 की हिंदी में जानकारी
LIC Dhan Rekha Plan 863 Details in Hindi| एलआईसी धन रेखा प्लान 863 की हिंदी में जानकारी
LIC Single Premium Endowment Plan 917 | एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान 917
LIC Micro Bachat Plan 951 Details in Hindi|LIC माइक्रो बचता प्लान 951 की जानकारी हिंदी में।
LIC Bima Shree Plan 948 Details in Hindi|LIC बीमा श्री प्लान 948 की हिंदी में जानकारी
LIC New Jeevan Shanti Plan 858 Details in Hindi|LIC न्यू जीवन शान्ति प्लान 858 की हिंदी में जानकारी
LIC Jeevan Tarun Plan 934 Details in Hindi|LIC जीवन तरुण प्लान 934 की हिंदी में जानकारी
LIC Aadhar Shila Plan 944 Details in Hindi |LIC आधार शिला प्लान 944 की हिंदी में जानकारी
LIC Jeevan Labh 936 936 Details in Hindi |LIC जीवन लाभ प्लान 936 सम्पूर्ण जानकारी
4 thoughts on “LIC Jeevan Labh 936 Plan Details in Hindi |LIC जीवन लाभ 936 प्लान सम्पूर्ण जानकारी”