नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे एलआईसी की टर्म प्लान LIC Saral Jeevan Bima 859 के बारे में जिसका प्लान नंबर 859 है।
Table of Contents
LIC Saral Jeevan Bima 859 के लिए पात्रता
आयु – इस पॉलिसी को 18 साल से लेकर 65 वर्ष तक के व्यक्ति दे सकते हैं।
पॉलिसी टर्म – इस पॉलिसी को आप कम से कम 5 साल के लिए ले सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा 40 साल के लिए ले सकते हैं।
मेचूरिटि एज – एलआईसी सरल जीवन बीमा में मेचूरिटि एज 70 साल है। यानी पॉलिसी टर्म और आपकी उम्र दोनों का टोटल मिलाकर 70 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। जैसे अगर 50 वर्ष का व्यक्ति 30 साल के लिए यह पॉलिसी लेता है तो उसे यह पॉलिसी 30 साल के लिए नहीं बल्कि 20 साल के लिए ही मिलेगी क्योंकि 50+20=70 होता है। और 30 साल के लिए इसलिए नहीं मिलेगी क्योंकि 50+30= 80 होता है और इसमें मेच्योरिटी एज 70 साल दी गई है।
बीमित राशि – इस पॉलिसी में आप कम से कम ₹500000 तक का sum assured ले सकते हो और ज्यादा से ज्यादा 2500000 रुपए तक का sum assured ले सकते।
आपको कितने रुपए का Sum Assured मिल सकता है यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके पिछले 3 साल की एवरेज इनकम क्या है और आपकी उम्र कितनी है।
उदाहरण के लिए 35 साल तक की उम्र के व्यक्ति के लिए उसकी 3 साल की एवरेज इनकम का 12 गुना तक का Sum Assured उसे मिल सकता है।
36 साल से 45 साल तक के उम्र के व्यक्ति के लिए उसकी 3 साल की एवरेज इनकम का 10 गुना तक का Sum Assured उसे मिल सकता है।
46 साल से 55 साल तक की उम्र के व्यक्ति के लिए उसकी 3 साल की एवरेज इनकम का 8 गुना तक का Sum Assured उसे मिल सकता है।
और 56 साल से ऊपर की उम्र के व्यक्ति के लिए उसकी 3 साल की एवरेज इनकम का 5 गुना तक का Sum Assured उसे मिल सकता है।
क्योंकि यह पॉलिसी मूल रूप से अच्छी इनकम वाले लोगों के लिए ही बनी है इसलिए इसमें इनकम का काफी महत्व होता है।
LIC Saral Jeevan Bima 859 में प्रीमियम पेमेंट ऑप्शन-
इस पॉलिसी में हमें प्रीमियम के चार ऑप्शन मिल जाते हैं –
Regular Premium – पहला तो जितने साल की पॉलिसी है उतने साल तक ही प्रीमियम देना होता है।
Limited Premium For 5 Years – इस ऑप्शन में आपको केवल शुरू के 5 साल ही प्रीमियम भरना होगा।
Limited Premium For 10 Years – इस ऑप्शन में आपको केवल शुरू के 10 साल ही प्रीमियम भरना होगा।
Single Premium – चौथा ऑप्शन है सिंगल प्रीमियम का जिसमें हमें पॉलिसी लेते समय एक बार में ही प्रीमियम देना होता है।
LIC Saral Jeevan Bima 859 प्रीमियम पेमेंट मोड –
इस पॉलिसी में प्रीमियम पेमेंट मोड के तीन ऑप्शन अवेलेबल है मंथली, हाफ इयरली और ईयरली।
LIC Saral Jeevan Bima 859 में ग्रेस पीरियड कितना है ?
ग्रेस पीरियड का मतलब होता है प्रीमियम भरने के लिए एक्स्ट्रा टाइम। अगर आप प्रीमियम भरने में देरी कर देते हैं तो एलआईसी आपको कुछ एक्सट्रा समय देती है और आपके बेनिफिट्स भी चलते रहते हैं। अगर इस ग्रेस पीरियड के दौरान पॉलिसी होल्डर की डेथ हो जाती है तो ग्रेस पीरियड के दौरान डेथ बेनिफिट मिलता है।
ग्रेस पीरियड इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा प्रीमियम मोड चुना है ।अगर आपने मंथली मोड चुना है तो आपको प्रीमियम भरने के लिए 15 दिन एक्स्ट्रा मिलेंगे। और अगर आपने ईयर ली, हाफ इयरली मोड चुना है तो आपको 30 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिल जाता है।
LIC Saral Jeevan Bima 859 में मैच्योरिटी बेनिफिट क्या है ?
क्योंकि यह एक टर्म इंश्योरेंस है तो इसमें कोई भी मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं होता केवल पॉलिसी होल्डर की मृत्यु पर ही लाभ होता है। पॉलिसी पीरियड के अंदर यदि पॉलिसी होल्डर नहीं रहते तो परिवार को Sum Assured का भुगतान होता है। और अगर पॉलिसी खत्म होने तक पॉलिसी लेने वाले जीवित रहते हैं तो उन्हें कुछ नहीं मिलता।
LIC Saral Jeevan Bima 859 में Exclusions –
अगर पॉलिसी लेने वाले, पॉलिसी लेने के 1 साल के अंदर सुसाइड कर लेते हैं तो उन्हें कोई भी क्लैम नहीं मिलेगा।
बल्कि उनके परिवार को सिर्फ और सिर्फ उनके द्वारा भरा गया प्रीमियम ही रिफंड होगा। अगर सिंगल प्रीमियम है तो 90% वापस मिल जाएगा और दूसरे मोड के लिए बेस प्रीमियम का 80% वापस मिलेगा।
पॉलिसी के 1 साल पूरे होने के बाद सुसाइड यानी आत्महत्याभी की भी कवरेज हो जाती है। मतलब पॉलिसी के 1 साल पूरे होने के बाद इस पॉलिसी में कोई भी एक्सक्लूजन नहीं होता।
LIC Saral Jeevan Bima 859 में वेटिंग पीरियड –
इस पॉलिसी के अंतर्गत 45 दिन का वेटिंग पीरियड है जिसके तहत पॉलिसी चालू होने के 45 दिन के अंदर कोई क्लेम आता है तो उसका भुगतान नहीं किया जाएगा। लेकिन इस 45 दिन के अंदर यदि एक्सीडेंटल डेथ की वजह से क्लेम आता है तो उसका पूरा भुगतान किया जाएगा।
LIC Saral Jeevan Bima 859 सरेंडर –
इस पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी को सरेंडर करवाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
LIC Saral Jeevan Bima 859 कैंसिलेशन वैल्यू –
यदि बीमा धारक ने लिमिटेड प्रीमियम वाला ऑप्शन 5 या 10 साल के लिए लिया है या सिंगल प्रीमियम ऑप्शन का चुनाव किया है तो वह इस पॉलिसी को कैंसिल करके अपना प्रीमियम वापस ले सकते हैं। जो प्रीमियम वापस मिलेगा वह आपका जितना प्रीमियम बचा है उसका 70% मिलेगा।
अगर आपने रेगुलर प्रीमियम वाला ऑप्शन चुना है तो उसमें आप इस पॉलिसी को कैंसिल नहीं करवा सकते।
LIC Saral Jeevan Bima 859 लोन सुविधा –
इस पॉलिसी के अंतर्गत कोई भी लोन सुविधा नहीं है।
LIC Saral Jeevan Bima 859 राइडर –
इस पॉलिसी के अंतर्गत कोई राइडर भी उपलब्ध नहीं है।
प्रीमियम की जानकारी-
इस पॉलिसी में प्रीमियम काफी हाई रहता है और जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है प्रीमियम भी बढ़ता जाता है क्योंकि यह एक हाई रिस्क प्लान है।